फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth and farmers are in trouble: mp

'प्रदेश का किसान-युवा संकट में' 

Sun, 10 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
youth and farmers are in trouble: mp
सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश का किसान और नौजवान संकट से गुजर रहा है। आपदा राहत के वितरण में व्यापक मनमानी हो रही है। जनपद में अनेक ऐसे ऐतिहासिक, धार्मिक स्थल हैं, जहां महोत्सव होने चाहिए। शहीद स्थल छावनी, अमोढ़ा, सैनिक ग्राम पचवस, ऋंगीनारी, मखौड़ा आदि की उपेक्षा कर एक गांव में महोत्सव के नाम पर अश्लीलता परोसा जाना जनता के धन का खुला दुरुपयोग है। 
विज्ञापन


सांसद हरीश द्विवेदी शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर सांसद ने कहा कि पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य जैसे समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। शीघ्र ही उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी सुयोग्य प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि जनता सपा, बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों से ऊब चुकी है और कांग्रेस तो चुनाव से पहले ही मैदान से बाहर है।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा ही जनता के बीच संघर्षरत है। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। कहा कि थके हारे लोग सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ’हर खेत को पानी और हर हाथ को काम’ के पं. दीनदयाल के संकल्प को जमीनी धरातल पर उतार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। आयात-निर्यात, मैनुफैक्चरिंग, रोजगार सृजन की दिशा में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, जो अब तक कभी नहीं हुआ था। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, प्रमोद पांडेय, नितेश शर्मा रवि, विजय रंजन, प्रदीप, परमेश्वर शुक्ल, अभिनव उपाध्याय, अलोक पांडेय, दिलीप पांडेय, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed