फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga Mahotsav will be organized from 15 to 21 June

Basti News: 15 से 21 जून तक आयोजित होगा योग महोत्सव

Wed, 07 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Yoga Mahotsav will be organized from 15 to 21 June
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंडियन योग एसोसिएशन यूपी चैप्टर ने इस बार विशेष तैयारी की है। 15 से 21 जून तक योग महोत्सव का आयोजन होगा। आईवाईए के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्र, सेक्रेटरी अमित के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सात प्रमुख आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

आईवाईए के पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि 21 जून को ’योग संगम’ का आयोजन होगा। हर जिले में सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) पर आधारित योग सत्र में आईवाईए के सदस्य अपने क्षेत्र में योग संगम का संचालन करेंगे। इसके अलावा योग पार्क, योग समावेश, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ के आयोजन होंगे। निकायों के सहयोग से सार्वजनिक पार्कों को अपग्रेड कर योग पार्क स्थापित किया जाएगा। योग समावेश में दिव्यांगजनों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित होंगे। हरित योग के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राकृतिक स्थलों पर योग सत्र, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। योग अनप्लग्ड में युवाओं को योग से जोड़ने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियां, सोशल मीडिया चैलेंज, प्रतियोगिताएं, विश्वविद्यालयों में शैक्षिक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

योग महाकुंभ के तहत 15 से 21 जून तक प्रदेश के 10 स्थानों पर सप्ताह भर योग महोत्सव आयोजित होगा। हर दिन अलग थीम पर आधारित महोत्सव में विविध समुदायों को शामिल किया जाएगा। संयोग के तहत ज्ञान-साझाकरण पहल आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा और सोवा रिग्पा जैसी चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed