Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   X-ray technician became physician and ran a hospital

Basti News: एक्स-रे टेक्नीशियन बना फिजीशियन, चलाता रहा अस्पताल

Mon, 06 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
X-ray technician became physician and ran a hospital
बस्ती। निजी अस्पतालों के पंजीयन में स्वास्थ्य महकमा ने अजब-गजब कारनामा कर डाला है। एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री को फिजिशियन बताकर निजी अस्पताल का लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है तो कुछ पंजीकरण में फर्जी डिग्री संलग्न होने की पोल खुल रही है। इस कारनामे का भांडा फूटते ही जिम्मेदारों को अब जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का फर्जी कागजातों पर पंजीयन करने वाले अधिकारियाें से सवाल-जवाब करते वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें निजी अस्पतालों के नोडल अफसर और पंजीकरण पटल सहायक सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के पंजीकरण में बड़ा खेल हुआ है। निजी अस्पतालों की तरफ से लगाए गए फर्जी दस्तावेजों का बगैर सत्यापन किए पंजीकरण करने वाले जिम्मेदार अफसर और पटल सहायक अब फंस गए हैं। यह मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। ज्यो-ज्यो अस्पतालों के पंजीकरण में फर्जी कागजात संलग्न होने की पुष्टि हो रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम भी इससे पल्ला झाड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह यह कहते हुए अपना बचाव कर रहे हैं कि फर्जीवाड़े का पूरा मामला निजी अस्पतालों के नोडल अफसर डॉ. एसवी सिंह और पंजीकरण/ नवीनीकरण के पटल सहायक अभिषेक जाने। इसके लिए यही दोनों लोग जिम्मेदार हैं। वहीं नोडल अफसर डॉ. एसवी सिंह फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकरण किए जाने की कलई खुलने के बाद पशोपेश में पड़ गए हैं। एक दिन पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कुछ अस्पतालों के पंजीयन से संबंधित प्रपत्रों के साथ उनके दफ्तर में नोडल अफसर डॉ. एसवी सिंह और पटल सहायक अभिषेक पाल से ऑन कैमरा सवाल जवाब किया।
इसमें एक एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री को एमबीबीएस की डिग्री बताकर पंजीकरण का मामला बताया तो दूसरा पंजीकरण में संलग्न एक-दूसरे एक्सरे टेक्नीशियन की डिग्री को फर्जी बताया। इन अहम सवालों पर नोडल अफसर सटीक जवाब देने से कतराते नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
यहां पकड़ा गया था मामला: दक्षिण दरवाजा-स्टेशन रोड के नलकूप स्थित एक अस्पताल के पंजीकरण में पहले खेल किया गया। एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री वाले कॉलम में झोल करते हुए रजिस्ट्रेशन कर लिया। यही नहीं, होम्योपैथ, आयुर्वेद और यूनानी की डिग्री लगाते हुए उसे आयुष के बजाय एलोपैथ विधा में फिजीशियन बनाया गया, जबकि असल में वह एक्स-रे टेक्नीशियन ही है लेकिन पूरा काम एलोपैथ का फिजीशियन बनकर मरीजों को परामर्श देना, दवा लिखकर जांच आदि है। अब इसका खुलासा भाजयुमो के सदस्यों व पदाधिकारियों ने किया तो विभाग के जिम्मेदार कटघरे में आ खड़े हुए।
पंजीयन निरस्त, फिर भी चल रहा अस्पताल: टीबी अस्पताल के पास फर्जी दस्तावेज पर एक्स-रे टेक्निशीयन की डिग्री पर अस्पताल का पंजीकरण करा लिया गया था। धड़ल्ले से अस्पताल चलता रहा, लेकिन शिकायत के बाद कारिदों के कारनामे की पोल खुली। जांच हुई तो पला चला कि एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री फर्जी दस्तावेज पर तैयार करते हुए अस्पताल का पंजीयन कराया गया है।

इस पर सीएमओ ने देर नहीं की और अस्पताल का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया और संचालक को नोटिस देकर अस्पताल बंद करने को कहा लेकिन यह सिर्फ कागजी साबित हुआ। पंजीयन निरस्त होने के बाद भी अस्पताल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed