{"_id":"646fb436b09bcf85af04183f","slug":"women-will-be-financially-prosperous-by-gardening-basti-news-c-7-1-181083-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बागवानी से आर्थिक संपन्न होंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बागवानी से आर्थिक संपन्न होंगी महिलाएं
Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को कारोबार से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। यह पहल एनआरएलएम व उद्यान विभाग ने संयुक्त रूप से शुरू की है। जिले में ढाई करोड़ रुपये से दो हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया जा रहा है। नर्सरी में उच्च गुणवत्ता के बीज से पौधे तैयार किए जाएंगे। दोनों हाईटेक नर्सरियों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी।
उद्यान विभाग मनरेगा के तहत राजकीय पौधशाला में नर्सरी का निर्माण करा रहा है। प्रत्येक नर्सरी की लागत 1.28 करोड़ है। नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले बीज के फूल व फलों के पौधे तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस व्यवसाय में शामिल करने के लिए हिस्सेदार बनाया जाएगा। पौधों की बिक्री से होने वाले आय से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होंगी।
--
नर्सरी रोजगार से भी जुड़ रहीं हैं समूह की महिलाएं
डीसी एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि समूह की महिलाओं को नर्सरी संचालन की जिम्मेदारी सौंपकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। एनआरएलएम में 14900 महिलाएं जुड़ी हैं। उद्यान विभाग के सहयोग से इन्हें हाईटेक नर्सरी से जोड़ने की प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
-- -
दस महिलाएं चला रही नर्सरी
जिले के बनकटी, परशुरामपुर व कप्तानगंज ब्लॉक में समूह से जुड़ी दस महिलाओं की ओर से व्यक्तिगत नर्सरी संचालित की जा रही है। इन्हें इसके जरिए स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।
-- -
फूलों की खेती में महिलाएं आजमा रहीं किस्मत
कुदरहा और सल्टौआ गोपालपुर में एनआरएलएम की महिला समूह की ओर से फूलों की खेती कर रहीं हैं। इसमें महिलाएं गेंदा फूल की खेती से हर महीने आय प्राप्त कर रहीं हैं। खेत में ही इनके फूल बिक जाते हैं। इसके अलावा फूलों को सूखा कर इससे रंग व अबीर बनाने का काम समूह की ओर किया जा रहा है।