फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women personnel will take command of the security of pink booths

Basti News: पिंक बूथों की सुरक्षा की कमान महिला कर्मी संभालेंगी

Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Women personnel will take command of the security of pink booths
हर विधानसभा क्षेत्र में होगा एक पिंक बूथ
विज्ञापन




मतदान अधिकारी से लेकर पीठासीन अफसर भी रहेंगी महिलाएं



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियां पुलिस व प्रशासन की ओर से चल रही हैं। इस बार ‘पांच पिंक बूथ’ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सभी महिला कर्मी तैनात होंगी, जो मतदान के एक दिन पहले शाम को ही बूथों पर पहुंचेगी।



पिंक बूथ पूरी तरह से महिला सुरक्षा कर्मियों के हवाले रहेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेयी ने बताया कि पिंक बूथों के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हर्रैया विधानसभा में बूथ नंबर 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय अटवा को पिंक बूथ बनाया जाएगा। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 269 कंपोजिट प्री सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज तथा रुधौली विधानसभा के बूथ नंबर 307 दिलेश्वरी इंटर कॉलेज रुधौली को पिंक बूथ बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस्ती सदर विधानसभा में बूथ नंबर 102 संविलियन उच्च प्राथमिक स्कूल मड़वानगर व महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 225 गुरुशरनपाल इंटर कॉलेज गायघाट को पिंक बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed