फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found on the side of the railway track

Basti News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव

Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on the side of the railway track
पैकोलिया क्षेत्र के रामापुर गांव के पास का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रामापुर गांव के पास अप ट्रैक के किनारे 45 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह की-मैन भरत प्रसाद की नजर अप रेलवे ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना उसने तत्काल स्टेशन मास्टर बभनान को दी। स्टेशन मास्टर ने शव मिलने की सूचना आरपीएफ सहित पैकोलिया पुलिस को दी। ट्रैक किनारे औंधे मुंह पड़े हुए शव को देखकर प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट नहीं हो रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने जब शव को कब्जे लेकर पंचनामा शुरू किया तो पता चला कि शव महिला का है।
विज्ञापन

थोड़े समय में ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के शरीर पर कत्थई रंग की कमीज, काले रंग का पैंट व हाथ में भगवा रंग का कलवा व कड़ा है। थानाध्यक्ष पैकोलिया संजू यादव ने बताया कि मौक पर पहुंचकर शव का जामा तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आईडी प्रूफ महिला के पास नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोग भी शव की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के जनपदों से शव की शिनाख्त कराने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed