फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found hanging in house

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 18 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in house
सहीदुन्निशा की फाइल फोटो
सोनहा थाने के चौकवा गांव की घटना, चार साल पहले पति की हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के चौकवा गांव में 38 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चौकवा निवासी सहीदुन्निशा (38) पत्नी मोहम्मद शमीम रविवार की सुबह घर पर अकेली थी। कहीं से लौटकर आईं बेटियां शायना खातून व जैबा खातून मां को खोजने लगीं, लेकिन उनका पता नहीं चला। कुछ देर बाद देवर अली अहमद घर पहुंचा तो दोनों ने बताया कि मां नहीं मिल रही हैं। अली अहमद घर के पहले मंजिल पर खोजते हुए पहुंचा। वहां खपरैल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख शक हुआ। उसने जंगले के देखा तो सहीदुन्निशा फंदे से लटक थी।
विज्ञापन

आननफानन उसे नीचे उतारकर पीएचसी सल्टौआ ले गए। चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सहीदुन्निशा के पति की चार वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इससे वह अवसाद में थीं। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed