फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman serious after consuming poison

Basti News: जहर खाने से महिला गंभीर

Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman serious after consuming poison
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीता सोती गांव में रविवार दोपहर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन


मीता सोती गांव निवासी राजिंदर चौधरी मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी मीरा देवी तीन बच्चों के साथ रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात पड़ोसियों और पट्टीदारों से किसी बात पर मीरा से मारपीट और विवाद हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे मीरा देवी (37) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। गांव के लोग पुलिस को सूचना देते हुए महिला को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed