{"_id":"602573608ebc3ee96665c976","slug":"woman-carrying-bone-urn-came-under-truck-condition-critical-basti-news-gkp3843819156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थि कलश लेकर जाती महिला ट्रक के नीचे आई, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थि कलश लेकर जाती महिला ट्रक के नीचे आई, हालत गंभीर
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। गौरा पांडेय गांव के मस्जिद पुरवा के पास पति का अस्थि कलश मनोरमा नदी में प्रवाहित करने के लिए जा रही महिला बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके भतीजे को भी मामूली चोटें आई।
घने कोहरे में गिट्टी लदी ट्रक के नीचे आ जाने से महिला का बायां पैर कई जगहों से टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटें आईं।
संगीता देवी पत्नी शिव प्रकाश निवासी भदुवा, थाना छपिया, जिला गोंडा अपने पति के अस्थि कलश को विसर्जित करने के लिए भतीजे राजू के साथ मखौड़ा धाम जा रही थीं। घर से जब वह जिले की सीमा गौरा पांडेय में पहुंचीं तो मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आ गई। संगीता ट्रक के नीचे चली गईं। ट्रक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया।
किसी तरह उनको ट्रक के नीचे से निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर लाने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया है। घटनास्थल से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। परशुरामपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है ।