फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman accused of harassment by doctor

डॉक्टर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of harassment by doctor
डॉक्टर पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

खुद को बताया चिकित्सक की प्रेमिका, पेट पालने के लिए बेचेगी सब्जी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में तैनात एक डॉक्टर पर एक महिला ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने खुद को डॉक्टर की प्रेमिका बताते हुए आरोप लगाया कि उसे खाने-पीने का सामान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा अपना और बच्चे का पेट भरने के लिए सब्जी बेचेगी।
महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसका डॉक्टर से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उससे पहली बार मिलने मिर्जापुर आए थे। इसके बाद वह अपना घर छोड़कर डॉक्टर से साथ रहने कानपुर चली गई। एक साल तक दोनों कानपुर में रहे। जब डॉक्टर का स्थानांतरण बस्ती हो गया तो वे उसे लेकर यहां आ गए। मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवास में रहने लगे। महिला का आरोप है कि डॉक्टर रोज रात में नशे में घर आते हैं। मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। घर में राशन, दूध तक बंद करा दिया है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक ने कहा कि फेसबुक के माध्यम से उनका महिला से संपर्क हुआ था। महिला ने खुद को एक बीमा कंपनी का एजेंट बताया। बीमा कराने से बातचीत शुरू हुई। जब उसने मुझे डॉक्टर जाना तो एक दिन अपनी मां का इलाज कराने आई। उसने अपनी गरीबी और मजबूरी बताई, मैंने नौकरानी के तौर पर घर पर सैलरी पर रख लिया। डॉक्टर ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। आरोप लगाया कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। जब मैंने रुपये देने से मना कर दिया तो फंसाने की धमकी देने लगी। उसने घर और बेडरूम पर कब्जा कर रखा है। इसकी सूचना पुलिस को देकर अपना सामान घर से निकाल लिया। डॉक्टर ने कहा कि उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शक्ति सिंह ने कहा कि एक महिला ने एक चिकित्सक और उनकी मां के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जो तथ्य निकल कर सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed