Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chhath festival begins today; preparations in full swing at the riverbanks

Basti News: छठ महापर्व आज से, घाटों पर तैयारियां तेज

Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today; preparations in full swing at the riverbanks
गांधीनगर बाजार में सूप की खरीदारी करती महिलाएं संवाद
बस्ती। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों से लेकर पूजा घाटों तक रौनक बढ़ गई है। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना के साथ कठिन व्रत रखेंगी। पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमहट घाट, भानपुर, बनकटी, मथौली, निर्मलीकुंड, हर्रैया, बभनान, गौर, दुबौलिया, विक्रमजोत, रुधौली और मुंडेरवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा की तैयारियां चलती रहीं। व्रतियों और उनके परिजनों ने घाटों पर वेदी बनानी शुरू कर दी है। सूप, दौरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका और ग्राम पंचायतों की ओर से घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं। जिले में सबसे अधिक भीड़ अमहट घाट पर जुटती है। इसे देखते हुए वहां बैरिकेडिंग के साथ नाव, बोट और गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होगी। शनिवार को खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण होगा।


15 और 16 नवंबर को अमहट मार्ग पर रहेगा डायवर्जन

छठ पर्व पर अमहट घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 15 और 16 नवंबर को यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक अमहट मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी आवास के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फुटहिया से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हाईवे से कटरा की तरफ भेजा जाएगा। 16 नवंबर को सुबह तीन बजे से नौ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, निर्मलीकुंड जाने वाले मार्ग पर मेंहदावल रोड से निर्मलीकुंड-राजा बाजार मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।


चार दिनों तक ऐसे चलेगा छठ महापर्व
13 नवंबर, नहाय-खाय: स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होगी।

14 नवंबर, खरना: दिनभर उपवास के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा।

15 नवंबर, संध्या अर्घ्य: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

16 नवंबर, उषा अर्घ्य: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगी।



छठ पूजा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करेंगे। अमहट घाट और निर्मलीकुंड पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। घाटों पर सफाई, बिजली, पेयजल के लिए वाटर टैंक और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है।
अंगद गुप्ता, ने ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed