फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Without permition 4 schools locked

बिना मान्यता संचालित किए जा रहे चार विद्यालयों को कराया बंद

Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Without permition 4 schools locked
बगैर मान्यता संचालित किए जा रहे चार विद्यालयों को कराया बंद
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराने को लेकर नवागत बीएसए इंद्रजीत प्रजापति काफी सख्त हैं। बीईओ रामनगर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद आदेशों का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए चार विद्यालयों को बंद करा दिया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को रामनगर ब्लॉक के सीबी एकेडमी बरगदवा, लाल बहादुर शास्त्री बाल विद्या मंदिर बरगदवा, केपी कोचिंग क्लास मधुनगर व मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल भीवांपार को बंद कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीबी एकेडमी और लाल बहादुर बाल विद्या मंदिर के पास कक्षा एक से पांच तक की मान्यता है। लेकिन, कक्षा छह तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। केपी कोचिंग क्लास और मदर टेरेसा के पास कोई मान्यता नहीं है। विद्यालय बंद करने के लिए सभी को पूर्व में नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। सभी को तुरंत बंद कराकर कार्रवाई की जा रही है। बंद कराए गए सभी विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि सभी छात्रों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराकर उसका प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed