फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   without permission convencing van caught

बिना अनुमति वाले प्रचार वाहन को पकड़ा

Sun, 12 Nov 2017 11:08 PM IST
basti
basti Updated Sun, 12 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
without permission convencing van caught
चुनाव - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। पहला चुनाव होने के कारण प्रत्याशी एक-एक वोट के लिए दौड़ रहे हैं। प्रशासनिक टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। रविवार को बिना अनुमति वाले प्रचार वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक से वाहन पास की मांग की गई। पुलिस के मुताबिक चालक पास लाने गया है। नहीं दिखा पाया तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता मोदनवाल की प्रचार गाड़ी यूपी 51टी 5053 बस्ती से रुधौली की ओर आ रही थी। थाने का गेट पार करने के बाद प्रभारी निरीक्षक कृष्णदेव सिंह ने वाहन को रोक लिया और पास के साथ ही कागजात मांगे। अपेक्षित जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्याशी का कहना है कि अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पकड़ी गई गाड़ी मात्र जनपद मुख्यालय से प्रचार के लिए तैयार होकर उनके कार्यालय तक आ रही थी। इस बाबत एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि प्रत्याशी ने प्रचार वाहन की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है तो सोमवार तक सक्षम अधिकारी की ओर से प्रमाणित या अप्रमाणित होकर मेरे पास आ जाएगी। उसके बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed