फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wings to industrial development

Basti News: औद्योगिक विकास को लगे पंख... उत्पादन के लिए तैयार हुए 112 उद्योग

Tue, 20 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
wings to industrial development
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रांउड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
- जीबीसी में शामिल हुए उद्यमी, 1546 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे उद्योग
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ के जीबीसी आयोजन का हुआ लाइव प्रसारण, उद्यमियों का बढ़ा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में औद्योगिक विकास की नई जमीन तैयार हाे रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी चार के आयोजन में यह तस्वीर उभरकर सामने आ गई। अभी तक 112 उद्योग क्रियाशील होने के करीब पहुंच गए हैं। इनकी लागत 1546.2 करोड़ हैं। इसमें फर्नीचर, लौह, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पादों के निर्माण की धूम मचेगी। दो दर्जन से अधिक इकाइयों ने मूर्त रूप भी ले लिया है। शेष पर निर्माण कार्य जारी है।
यूपी जीबीसी- चार का आयोजन लखनऊ में सोमवार को हुआ। यहां जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन किया। डीएम अंद्रा वामसी की मौजूदगी में जीबीसी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इसमें जनपद के उन उद्यमियों ने हिस्सा लिया जिनकी इकाइयां या तो स्थापित हो चुकी हैं या स्थापित होने की ओर है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्यम से संबंधित योजनाओं को देख सुनकर सभी उद्यमी उत्साह से लबरेज दिखे। बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी स्क्रीन पर ऑखों के सामने तैरती रही। जीबीसी- चार के लिए तैयार जिले के 112 निवेशकों में से 39 निवेशकों ने लखनऊ आयोजन में हिस्सा लिया। शेष 73 निवेशक यहां लाइव कार्यक्रम के जरिये आयोजन से जुड़े रहे। इन उद्योगों के जरिये 6568 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जिले में 14232.85 करोड़ की लागत से 286 इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों ने एमओयू पर साइन किया था। इसमें 112 निवेशक इकाइयों को मूर्त रूप देने की ओर है। शेष 174 इकाइयों को तैयार होने में अभी 2026 तक का समय है।
विज्ञापन

--------------
विकास का सचित्र वर्णन सुन उद्यमियों के खिले चेहरे
जीबीसी- चार के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के जनपद वार विकास का दृश्य देख उद्यमियों के चेहरे खिले रहे। बिजली, पानी, खाद्य एवं रसद से लेकर मोबाइल, टीवी, अन्य तकनीकी उत्पाद, असलहा, ऑटो पार्टस जैसे उत्पादों के निर्माण होते दृश्य ऑखों के सामने चालित हुए। इसके अलावा अयोध्या, काशी कारीडोर, गंगा का क्रूज आदि चलचित्रों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्योग एवं समृद्धि पर केंद्रित उद्बोधन उद्यमियों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
लाभार्थियों को मिला टूल किट
कार्यक्रम के दौरान डीएम अंद्रा वामसी और सीडीओ जयदेव सीएस ने विभिन्न रोजगार संबंधी योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट मुहैया कराया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के शारदा, सुमन यादव, दिव्या मिश्रा, कुमारी निशा एवं माधुरी शर्मा, ओडीओपी के तहत हरि मंगल, परवेज, मसूर अहमद, जुगेश कुमार गौतम, राम सवारे एवं अरविंद्र कुमार को टूलकिट मिला। इन लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
------------------
इन विभागों से जुड़ी है इकाइयां

जीबीसी- 4 में पशुपालन विभाग से जुड़ी 3 करोड़ की 3 इकाई, चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़ी 42 करोड़ की 4 इकाई, दुग्ध विकास विभाग की 22.25 करोड़ 2 इकाई, चिकित्सा स्वास्थ्य की 55 करोड़ की 3 इकाई, एमएसएमई की सबसे अधिक 394.50 करोड़ की 39 इकाई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 5 करोड़ की एक इकाई, उद्यान विभाग की 235.50 करोड़ की 26 इकाई, प्राविधिक शिक्षा विभाग की 76.05 करोड़ की 15 इकाई, आईटी इलेक्ट्राॅनिक विभाग की डेढ़ करोड़ की एक इकाई, पर्यटन विभाग की 150.20 करोड़ की 8 इकाई, वन विभाग की 1 करोड़ की एक इकाई, औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 335 करोड़ की 4 इकाई, एडिसनल सोर्स आफ इनर्जी विभाग की 102.70 करोड़ की एक इकाई, सहकारिता विभाग की 41 करोड़ की एक इकाई, हैंडलूम एवं टैक्सटाइल की एक करोड़ की एक इकाई, मत्स्य विभाग की एक करोड़ की एक इकाई, आबकारी विभाग की 80 करोड़ की एक इकाई स्थापित होने वाली है।
-----------------
इन जगहों पर हुआ लाइव प्रसारण
लखनऊ में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम बस्ती, हर्रैया, रूधौली, कप्तानगंज, बनकटी में भी आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

------------
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, चेंबर कामर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, उद्यमी अंकित सिंह, अनूप तिवारी, ईश्वर चंद्र मिश्र, सीओ विनय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed