फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will now be visible on roadways buses

Basti News: रोडवेज बसों पर अब दिखेंगे यातायात नियमों के स्लोगन

Mon, 26 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Will now be visible on roadways buses
- परिवहन निगम ने एजेंसी से तीन महीने के लिए किया अनुबंध
विज्ञापन


- सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए हो रहा नया प्रयास

बस के पीछे 8 तो अगल-बगल लगेंगे 27.71 वर्ग फुट के दो पैनल



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रोडवेज की बसें तीन तरफ से सड़क सुरक्षा संबंधी नारों व स्लोगनों से घिरीं नजर आएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने मुख्यालय पर एक निजी कंपनी को सड़क सुरक्षा संबंधी पैनल लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी है ताकि यात्रियों समेत बसों पर नजर पड़ने वाले लोग भी सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक हो सकें और सड़क हादसों को कम किया जा सके।

मार्ग दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर हुए शासन ने तरह-तरह के जागरूकता अभियान चालू कर रखे हैं। इसके तहत जिला व मंडल स्तर पर डीएम, कमिश्नर, आरटीओ, पुलिस व सड़क निर्माण एजेंसियों की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा समितियों की हर माह बैठक की जा रही है, वहीं इनके सुझाव पर तरह-तरह के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। कभी सप्ताह व पखवाड़ा तो कभी पूरे माह जागरूकता अभियान चलाया जाता है, ताकि विद्यार्थी समेत आमजन यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें और मार्ग दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों व हादसों में कमी आ सके।
विज्ञापन

इसी के तहत परिवहन निगम मुख्यालय ने रोडवेज की साधारण बसों के पीछे व अगल बगल जागरूकता संबंधी पैनल को लगाने के निर्देश दिए हैं। बसों के पीछे जहां 8 वर्ग फुट के पैनल लगाए जाएंगे, वही अगल-बगल 27.71 फुट के दो पैनल लगाए जाएंगे। इन पर यातायात नियमों से संबंधित नारों व श्लोगनों का उल्लेख किया जाएगा ताकि अगल-बगल से शहर, नगर, कस्बों व गांवों के लोग समेत आसपास से गुजर रहे वाहन सवार इसे देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कोट



परिवहन विभाग ने लखनऊ स्थित मै. मीडिया मैट्रिक्स को 14 अप्रैल तक पैनलों को लगाए रखने का जिम्मा सौंपा है। अगर इस प्रयोग से औसत सड़क हादसों में कमी पाई जाती है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed