{"_id":"6578aab51bf31fe8bc04e6c4","slug":"will-keep-guard-in-walterganj-area-for-five-hours-at-night-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8278-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाल्टरगंज क्षेत्र में रात को पांच घंटे देेंगे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाल्टरगंज क्षेत्र में रात को पांच घंटे देेंगे पहरा
Wed, 13 Dec 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से मदद मांगी। मंगलवार को थाने में इसे लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रहरियों को भी बुलाया गया था। तय हुआ कि रात 11 बजे से चार बजे तक पुलिस कर्मियों से समन्वय स्थापित करके गस्त किया जाएगा।
थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत व्यक्तियों की इस बैठक में कहा कि लोग अपने सामानों को घर में रखकर ताला बंद कर दें। रात में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूमता दिखाई दे तो इसकी सूचना थाने के सीयूजी नंबर 9454403124 पर दें। ग्राम प्रहरी भ्रमणशील होकर गस्त करते रहें तथा अपने-अपने गांव के लोगों को जागरूक करते रहें। ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्तियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया।
बता दें कि जिले में वैसे तो ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं। मगर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में सनसनीखेज तरीके से बृहस्पतिवार रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेंनुआ व महादेवा गांव के सात घरों का चोरों ने ताला तोड़ दिया था। जिसमें से पांच घरों से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी चोरी कर ले गए थे। यहां तक कि जमीन के अंदर सीमेंट की टंकी बनाकर रखे गहने भी चोर जमीन खोदकर उठा ले गए थे। इन घटनाओं में चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पाई। इसी बीच रविवार की रात तेनुआं से सटे पडि़या गांव के दो घरों में फिर चोरी हो गई। इन घटनाओं को लेकर पुलिस परेशान है, जबकि ग्रामीणों में भय व्याप्त है।