फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Who was murdered by strangulation?

Basti News: गला घोंटकर किसकी हुई थी हत्या... रहस्य कायम

Mon, 18 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Who was murdered by strangulation?
आसपास के पांच जनपदाें में सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त का प्रयास
विज्ञापन

दुबौलिया थाने के गोकुलपुर के पास नहर में मिला था बोरे में भरा शव
महिला के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम में पुरुष होने का पता चला था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गला घोंटकर मौत के घाट उतारने के बाद शव को बोर में भरा और नहर में फेंक दिया। शव मिलने के 10 दिन बाद भी इस हत्याकांड की गुत्थी दुबौलिया पुलिस नहीं सुलझा पाई। यहां तक उसकी पहचान तक नहीं कर पाई। पुरुष के शव को महिला बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज देने वाली पुलिस ने कानूनी दांवपेच से बचने के लिए अज्ञात पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया, लेकिन तफ्तीश करने में उसके पसीने छूट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास चार सितंबर की सुबह सरयू नहर की पुलिया के नीचे झाड़ में फंसे बोरे में एक शव मिला था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने बोरे में शव होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। थाने से करीब 600 मीटर दूर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलवा कर देखा तो हाथ पैर कपड़े की पतली पट्टी से बंधा हुआ था।
विज्ञापन

पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। सड़न होने लगी थी। पुलिस ने बोरे को खुलवा कर एक नजर देखा और बताया कि शव किसी युवती का है। उम्र करीब 24-25 वर्ष आंकी गई। शरीर पर लाल रंग का कुर्ता और सफेद लैगी या पायजामा जैसा कपड़ा देखा गया। 72 घंटे बाद जब पोस्टमार्टम करने के लिए डाॅक्टर ने शव को चीर घर मंगाया तो शव युवक का निकला। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ से जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक बोले-हर संभव प्रयास जारी
विवेचक इंद्रभूषण सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के आंबेडकर नगर, अयोध्या, गोंडा, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और जनता के व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से हुलिया प्रसारित की गई है। उम्मीद है कि जल्द कामयाबी मिल जाएगी।

...
साधू जैसे शख्स की गला कसकर की गई थी हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, लंबे बालों वाले उस युवक की हत्या गले में रस्सी कसकर की गई थी। उसके गले में चार चक्कर रस्सी बांधी गई थी जिससे गले की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद हाथ-पांव कपड़े की फित्ती से बांधकर बोरे में भरा गया था। हुलिया और हाथ में लिपटा माला देखने से लग रहा है था कि शव किसी साधू का है। हाथ में माला लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed