Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Welcoming the Shri Ganga Kalash Yatra upon its return from Pashupatinath

Basti News: पशुपतिनाथ से लौटी श्री गंगा कलश यात्रा का स्वागत

Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the Shri Ganga Kalash Yatra upon its return from Pashupatinath
बस्ती। नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लौटी श्री गंगा कलश यात्रा का हर्रैया विकासखंड के तिनौता गांव में भक्तिभाव से स्वागत हुआ। लक्ष्मीकांत ओझा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की पहचान होने के साथ भारत-नेपाल की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक हैं। पशुपतिनाथ मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक की परंपरा दोनों देशों के सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान कर रही है। गंगाजल की अविरल धारा दोनों देशों के बीच मैत्री, प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रही है।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश ने बताया कि प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद 1100 लीटर से अधिक क्षमता वाले दिव्य कलश में गंगाजल भरकर काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचाया जाता है। इसी पवित्र जल से वर्षभर भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। राम समुझ ओझा, राम प्रसाद ओझा, अंबिका प्रसाद ओझा, उमाकांत तिवारी, विंदेश्वरी ओझा, विनोद ओझा, जगदंबा प्रसाद ओझा, कृपाशंकर ओझा, प्रेम शंकर ओझा, सुभाष चंद्र, शिव शंकर शुक्ल, रमेश चौहान, वाल्मीक ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed