फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weekly Puja special train starts today; operation of cancelled trains also resumes.

Basti News: साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन आज से, निरस्त ट्रेन का संचालन भी शुरू

Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Weekly Puja special train starts today; operation of cancelled trains also resumes.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार से होगा। अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में दिवाली पर्व तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

दशहरा और दिवाली त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को लेकर महानगरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हो गया है। जबकि निरस्त चल रही गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन सोमवार से चलने लगी है। इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार मंगलवार से ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर साप्ताहिक आरक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन 9:15 बजे आगे के लिए रवाना होगी। यह अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी और खलीलाबाद, गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 04027 मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से 14 अक्तूबर को 6:15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 1:50 बजे पहुंचेगी और गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते आनंद विहार पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
एक अक्तूबर से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल और चार अक्तूबर से न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। रेल मरम्मत कार्य के चलते निरस्त चल रही गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि दशहरा, दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
20 कोच वाली होगी ट्रेन
आनंद विहार मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए 20 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।

देरी से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें
बस्ती के रास्ते गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटे की देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ा। रेलवे समय सारणी के अनुसार सोमवार को जाने वाली दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 2:30 घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर दो घंटे, बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 2:45 घंटे, अवध एक्सप्रेस 2:51 घंटे, गोमती नगर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 3:15 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed