फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weather fluctuations...children are falling ill

Basti News: मौसम का उतार-चढ़ाव...बच्चे हो रहे बीमार

Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather fluctuations...children are falling ill
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते चिकित्सक-संवाद
बस्ती। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में वायरल बुखार के साथ निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 180 बच्चों और बुजुर्गों को उपचार कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों मौसम में बदलाव होने से बच्चे और बुजुर्ग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 110 बीमार बच्चों ने उपचार कराया। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार के साथ निमोनिया, डायरिया आदि से पीड़ित बच्चे शामिल थे। इसी तरह से फिजिशियन की ओपीडी में 70 बुजुर्ग इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने की वजह से बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर पड़ रहा है। निमोनिया के साथ वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्ग भी इलाज करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्यादा गंभीर बीमार बच्चों व बुजुर्ग को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। ऐसे में सलाह है कि इस समय तेज धूप हो रही है। लोग धूप में निकलना कम करें, अगर निकल रहे है तो सिर पर कपड़ा जरूर रख ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed