फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather change

मौसम : फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में जनमानस

Thu, 27 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
weather change
ुबह छाया रहा कोहरा। - फोटो : BASTI
मौसम : फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में जनमानस
विज्ञापन

- नहीं निकली धूप, छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
- सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर बढ़ा ठंड का कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कड़ाके की ठंड से जनमानस परेशान है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन धुंध छाए रहने और पछुआ हवा के चलने से दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड से न केवल इंसान, बल्कि पशु-पक्षी भी प्रभावित हुए। मौसम के जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को धूप होने की संभावना है। लेकिन, सर्द हवाओं के चलने से ठंड से राहत के आसार कम हैं। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

उम्मीद के विपरीत गणतंत्र दिवस को सुबह आठ बजने से पहले ही धूप निकल आई थी। जिससे लगा कि अब ठंड का मौसम ज्यादा परेशान नहीं करेगा। मगर दोपहर होते-होते कभी उत्तर-पश्चिमी तो कभी पूर्वी हवाएं चलने लगीं। जिसके कारण आसमान में बादल छाने लगे। धूप के बावजूद कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। शाम पांच बजे के बाद सर्द हवाएं तेज हो गईं और तापमान तेजी से लुढ़कने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। लगा कि दिन चढ़ने के साथ वातावरण में गर्माहट आ जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार शुक्रवार को धूप होने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। सुबह तेज कोहरा पड़ने का अनुमान है। सामान्य गति से पछुआ हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed