{"_id":"6452af7b046dbd79c10f5e55","slug":"water-filled-on-the-road-due-to-rain-overflowing-drains-basti-news-c-7-1-151244-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेमौसम बारिश से सड़क पर भरा पानी, उफनाईं नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेमौसम बारिश से सड़क पर भरा पानी, उफनाईं नालियां
Thu, 04 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
तुरकहियां मोहल्ले में भरा बारिश का पानी।
बस्ती। बुधवार को मौसम का एक अलग ही रंग दिखा। शहर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर दो घंटे झमाझम बारिश हुई। बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई और घने बादल छाए रहे। शहर के कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भर गया। कई नालियां उफनाकर रास्तों पर बहने लगीं। दोपहर के समय बारिश होने से कई स्कूलों के बच्चे भीगते हुए घर लौटे। इस दौरान सड़कों पर आवागमन कम हो गया था।
शिवा कालोनी, तुरकहिया, गांवगोड़िया, कोतवाली परिसर, नगर पालिका, महिला थाना परिसर, धर्मशाला रोड, मालवीय मार्ग मुख्य सड़क पर मड़वा नगर मोड़ के पास, आवास विकास, सुर्ती हट्टा, पठान टोला, नरहरिया, कंजर टोला, डफाली टोला, बरदहिया बाजार, सुगर मिल कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।
इस बीच मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
-- --
कई दिनों से खराब है मौसम
- कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अस्त-व्यस्त है। मई के महीने में चिलचिलाती गर्मी और लू चलने की जगह सिहरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को कई जगह ओले गिरने और हल्की बारिश होने से सोमवार का तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को धूप होने से तापमान में फिर पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ था लेकिन बुधवार को बारिश होने के बाद फिर से तापमान नीचे आ गया।
-- -
मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका
- गर्मी के मौसम में बारिश हो जाने से कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। फिजीशियन डाक्टर रामजी सोनी का कहना है कि मच्छर का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया, एईएस बीमारी बढ़ सकती है। वहीं पानी प्रदूषित होने से डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ सकती है।
-- -
बनकटी में हल्की बारिश से भरा पानी
बनकटी। नगरपंचायत के गांधीनगर, लक्ष्मी बाई नगर, पटेल नगर, कृष्णा नगर, लोहिया नगर सहित चौराहों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। वार्डों में नालियां उफना गईं। गंदा पानी व कीचड़ युक्त सड़कों पर चलना मुश्किल है।