फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Walk out to the middle was cold, death

टहलने निकले अधेड़ को ठंड लगी, मौत

Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 05 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Walk out to the middle was cold, death
कलवारी थाना क्षेत्र के जवाहिर लाल की ठंडक लगने से हुई मौत । फाइल फोटो
कलवारी क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित कलवारी मुस्तकहम के कुष्ठ अस्पताल के सामने चाय की दुकान करने वाले एक शख्स की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। प्रशासन ने लेखपाल से जांच की बात कही है। 
विज्ञापन


55 वर्षीय जवाहिर लाल सुबह टहलने के लिए निकले थे। पत्नी मालती देवी का कहना है कि जब टहलकर वापस आए तो कहा मुझे ठंडक लग रही है अलाव जलाकर चाय बनाओ। मैं घर में जैसे ही चाय बनाने गई वे चिल्लाकर गिर पड़े उनकी स्थिति देख कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। लाश को लेकर परिजन घर चले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। जवाहिर लालअपने पीछे  बेटे विजय व तीन पुत्रियां सुषमा, चांदनी व अंतिमा छोड़ गए है। ठंड से मौत के संबंध में तहसीलदार सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि शहर में होर्डिंग उतरवाने  में व्यस्त था। ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कराकर जो भी संभव मदद होगी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed