फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wait now for the fast from Civil Lines

Basti News: सिविल लांइस से फर्राटे के लिए अभी करें इंतजार

Mon, 02 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wait now for the fast from Civil Lines
बस्ती। शहर के सबसे पुराने प्रवेश मार्ग अमहट पुल से सिविल लाइंस तक फर्राटा भरने के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने टू-लेन सड़क का प्रस्ताव बनाकर दोबारा शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

2.15 करोड़ से 810 मीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा किए जाने का एस्टीमेट पिछले सत्र में भी मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन उसमें कुछ खामियों और वित्तीय वर्ष के अंत में प्रस्ताव पहुंचने की वजह से उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। ऐसे में दोबारा नया प्रस्ताव तैयार का स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कमिश्नर अखिलेश सिंह ने अमहट-सिविल लाइंस मार्ग को टू-लेन में परिवर्तित करने के लिए शासन को पत्र लिखा था। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके परिप्रेक्ष्य में 810 मीटर लंबाई में टू-लेन सड़क बनाने के लिए 2 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया, जिसे मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के स्तर से शासन को भेज दिया गया। मगर इस प्रस्ताव को कतिपय कारणों से मंजूरी नहीं मिली। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को दोबारा मांगा गया। अमहट से शास्त्री चौक तक एक किमी लंबी सड़क पहले से टू-लेन में परिवर्तित कर दी गई है। इसी मार्ग से जुड़ी अमहट से कमिश्नर कार्यालय तक की यह दूसरी सड़क होगी जो टू- लेन बनेगी। इससे इस क्षेत्र की रौनक बढ़ जाएगी। वीआईपी क्षेत्र में गाड़ियां सरपट दौड़ेंगी। सीएम, प्रमुख सचिव, प्रभारी मंत्री सरीखे वीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम में यहां जाम जैसी स्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वीआईपी का हेलीकॉप्टर इसी क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइंस में उतरता है।

इस वजह से सर्किट हाउस तक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहता है। वीआईपी फ्लीट भी इधर से गुजरती है। सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से रूट डायवर्ट करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed