{"_id":"6ab42da3b8bfe66a8c0b7c3e","slug":"voting-on-october-23-nominations-until-the-6th-basti-news-c-207-1-bst1005-167537-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 23 अक्तूबर को मतदान, छह तक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 23 अक्तूबर को मतदान, छह तक नामांकन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली विधान परिषद सीट के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मौजूदा सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीट के लिए चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही बस्ती जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख छह अक्तूबर निर्धारित की गई है।
सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बस्ती समेत पांच मंडलों के 17 जिले शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।