{"_id":"65d8f6c7a2c7f69816023576","slug":"voters-should-come-forward-to-protect-democracy-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111881-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं मतदाता
Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सपा ने दो जगहों पर आयोजित की जन पंचायत, वक्ताओं ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र के कमलादेवी इंटर मीडिएट काॅलेज मिश्रौलिया और रुधौली विधानसभा क्षेत्र के नकहा चौराहे पर शुक्रवार को आयोजित जन पंचायत में सपा नेताओं ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वह भाजपा के राजनीतिक जुमलों से सावधान रहें।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन चाहने वालों को डराकर सत्ता में बने रहना चाहती है, लेकिन मतदाता इस बार ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि समाजवादी डरने वाले नहीं है। आम नागरिकों को अधिकार, किसानोें को फसल की उचित कीमत, बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
सपा विधायक राजेंद्र चौधरी, कविंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानोें, किसानों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को धोखा दे रही है। यह जुमलों वाली सरकार है। कहा कि समाजवादी सोच से ही विकास का रास्ता निकलेगा। इस मौके पर जावेद पिण्डारी, घनश्याम चौधरी, रामचंद्र यादव, सन्तोष उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।