फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vote oath administered to girl students

डीएम ने छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ

Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vote oath administered to girl students
जीजीआईसी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उदघाटन करती डीएम सौम्या अग्रवाल। - फोटो : BASTI
डीएम ने छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ
विज्ञापन

बस्ती। सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत मंगलवार को जीजीआईसी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां डीएम सौम्या अग्रवाल ने छात्राओं, संस्थाओं तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक मतदाता बनवाने तथा मतदान करने की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक छात्रा अपने मोहल्ले के मतदाताओं के लिए अंबेस्डर के रूप में कार्य करें तथा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग जिनका नाम मतदाता सूची में है, वे मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। छात्राएं यह संकल्प लें कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपने परिवार एवं आसपास के लोगों से मतदान अवश्य कराएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई गई रंगोली की सराहना की। स्वीप आइकान डॉ. श्रेया ने कहा कि वह छात्राओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करना चाहती है। कार्यक्रम को स्वीप आइकान आशीष श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। स्वीप प्रभारी/जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 18001801950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। डीआईओएस डीएस यादव ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या नीलम सिंह, मानवी सिंह तथा अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
एसडीएम ने बताई मतदाता बनने की प्रक्रिया
बस्ती। रुधौली विकास क्षेत्र में स्वीप मतदाता कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्राओं को जागरूक किया गया। एसडीएम गुलाब चंद्र ने छात्राओं से मतदाता बनने और दूसरों को भी प्रेरित करने की।

एसडीएम ने कहा कि ऐसे युवा जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे अपने मतदान बूथ पर मतदाता पहचानपत्र बनवा सकते हैं। एक वोट की ताकत से एक ईमानदार जनप्रतिनिधि के अलावा ईमानदार सरकार का चयन किया जा सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गीता यादव और रेनू ने सरस्वती प्रस्तुत की। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता सिंह और माधुरी यादव ने अथितियों के स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वीप अधिकारी डॉ. शैलजा पांडेय की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से सभी को मतदान के प्रति प्रेरणात्मक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed