{"_id":"63af2e20199bb15aa320fb76","slug":"vishal-in-senior-and-ashutosh-got-first-position-junior-100-meter-race-basti-news-gkp4626858183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में विशाल, जूनियर में आशुतोष अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में विशाल, जूनियर में आशुतोष अव्वल
विज्ञापन
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।
- फोटो : BASTI
सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में विशाल, जूनियर में आशुतोष अव्वल
बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेड़िया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में रेड हाउस के विशाल ने बाजी मारी। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रेड हाउस के आशुतोष को प्रथम स्थान मिला। इसी प्रकार बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेड हॉउस की अनुराधा ने जीत दर्ज की। 200 मीटर बालक वर्ग में रेड हाउस के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग के गोला क्षेपण प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के यश ने प्रथम, इसी प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग की रेड हाउस की रूबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस के सूरज ने प्रथम व सीनियर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जय चौबे, विशिष्ट अतिथि राकेश चतुर्वेदी व कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय ने विद्यालय के मां सरस्वती व संस्थापक अध्यक्ष स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के जरिए बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर अपना भविष्य भी इस क्षेत्र में संवार सकते हैं। एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा, जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। प्रतियोगिता का संचालन बीएड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सानू एंटोनी, शिक्षा बरनवाल, प्रमिला शुक्ला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, शारिक़ खान, अंबुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।