{"_id":"6244a0743210fb586e54b905","slug":"visfotak-fonnd-in-sarso-field-basti-news-gkp4316381150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में बिस्फोटक मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में बिस्फोटक मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों के खेत में विस्फोटक मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव में बुधवार को तड़के सरसों की खेत में संदिग्ध बैग व हेलमेट मिलने से सनसनी फैल गई। बैग के अंदर विस्फोटक होने की सूचना पर पहुंची पुलिस बैग और हेलमेट कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी व सीओ को भेजा गया। शुरुआती जांच में पात चला कि बैग में जले हुए पटाखे और बुरादा रखा हुआ था। बैग को खेत से हटाकर एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के मंशाराम चौधरी अपने भाई सियाराम के साथ बुधवार की सुबह 5:30 बजे गांव के पश्चिम तरफ अपने खेत में सरसों की फसल काटने गए थे। फसल काटते समय खेत के बीच में एक काले रंग का हेलमेट दिखाई पड़ा। नजदीक जाकर देखे तो एक काला बैग ,एक बोरी में बंधा हुआ मिला। बोरी खोलने पर उसमें बारूद जैसा बुरादा दिखा। बैग खोलने पर सर्किट बम जैसा तार में बंधा हुआ गोला दिखाई पड़ा। यह देखकर सब लोग खेत से डर के मारे भागे। बम-बम की गुहार सुनकर गांव के तमाम लोग जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कप्तानगंज पुलिस ने बैग और हेलमेट को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।