फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villages adjacent to NHI will be developed as a model

मॉडल के रूप में विकसित होंगे एनएचआई से सटे गांव

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villages adjacent to NHI will be developed as a model
मॉडल के रूप में विकसित होंगे एनएचआई से सटे गांव
विज्ञापन

बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित गांवों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। इन गांवों के पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ भी देकर संतृप्त करना है। इनको मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल को तत्काल लागू करने के निर्देश सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दिए हैं। सीडीओ ने बीडीओ सदर, साऊघाट, कप्तानगंज, विक्रमजोत तथा हरैया को इसका अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा है कि ऐसे गांवों को तत्काल चिह्नित कर उन ग्रामों में शासन की ओर से संचालित विद्यालय भवन का कायाकल्प, बाउंड्रीवाल, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली खंड़जा सुदृढ़ीकरण, पिच रोड मरम्मत कार्य, आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत कार्ड, विभिन्न पेंशन, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, राशन कार्ड, श्रम पंजीकरण, आदि योजनाओं से आच्छादित करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को विकसित करते हुए 20 दिन के अंदर कराए गए कार्यों का विवरण फोटोग्राफ सहित बुकलेट फार्म में तैयार कराते हुए ब्लॉक कार्यालय पर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed