फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers caught mother and son slaughtering cattle

Basti News: गोवंश काटते मां बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 27 Apr 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught mother and son slaughtering cattle
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव के नहर के निकट गोवंश काट रहे मां-बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौका पाकर कई लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को मांस साथ कब्जे में लिया।
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम पहुंच गई। पकड़े गए मां-बेटे बगल गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जुट गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव के गरीब दास कुटिया के बगल तेज धूप के चलते नीलगाय झाड़ियों में नीलगाय और जंगली जानवरों का जमावड़ा रहता है। शनिवार को 11 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर नीलगाय का मांस निकालने में जुटे थे।
विज्ञापन

इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने घेराबंदी करके मां-बेटे को चाकू और अन्य हथियार के साथ पकड़ लिया। खुद को घिरता देखकर अन्य भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे को पकड़कर मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रेंजर रामनगर सोनल वर्मा ने बताया कि सूचना पर टीम गई है। मामले में केस दर्ज कराया जाएगा। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रहा है। भाग गए लोगों की पहचान की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed