{"_id":"68dd81ffae65f87504027b6f","slug":"vedic-chanting-and-havan-puja-in-temples-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145086-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन
Thu, 02 Oct 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद/बनकटी (बस्ती)। सांऊघाट क्षेत्र और नगरपंचायत बनकटी क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। देवी प्रतिमाओं के समक्ष भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन और पूजा अर्चना की। सभी श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूप कन्याओं को सम्मानित किया। शाम को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुरैना, बसडीला, पकरी जई, मथुरापुर, मूडाडीहा, कल्लू सिंह, तेलियाडीह, जमदाशाही और पैडा चौराहा सहित अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे आयोजित किए गए।
नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के देईमाता मंदिर (देईसाड़), थालेस्वर नाथ (थाल्हापार), खरका, दौलतपुर, मथौली, खोरिया, बेहिल नाथ सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने कराही चढ़ाई और घरों में हवन-पूजन किया। इसके बाद कन्याओं को देवी स्वरूप पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। नगरपंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, प्रतिनिधि अरविंद पाल और डाॅ. आरपी शुक्ल ने देई माता मंदिर में पूजा अर्चना की और परिसर की साफ-सफाई, भवन और पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने आयोजनों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से धार्मिक वातावरण और सामाजिक सौहार्द बना रहता है।