{"_id":"5f663b3d8ebc3eb72826bb7b","slug":"vdo-strike-postphoned-basti-news-gkp3661950198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद आंदोलन स्थागित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद आंदोलन स्थागित
विज्ञापन
आश्वासन के बाद आंदोलन स्थागित
बस्ती। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को संघ भवन पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुणेश पाल ने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्माण कराए जा रहे हैं। इसकी गुणवत्ता की जांच के नाम पर सचिवों पर कार्रवाई कर निलंबन किया जा रहा है। इसको लेकर 17 सितंबर को जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी से संघ के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। यह निर्णय लिया गया कि गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अगर निलंबित किया जाता है तो निलंबित हुए कर्मचारी का पक्ष प्राप्तकर गुण-दोष के आधार पर एक सप्ताह के अंदर निलंबन की कार्रवाई समाप्त की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के आधार पर सर्वसम्मत से आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। कहा कि यादि आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय पर कार्रवाई पूर्ण नहीं की जाती है तो अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री तौलू प्रसाद, मनोज यादव, जितेंद्र अरोरास, अखंड प्रताप सिंह, राम सुरेश, कमलेश सिंह, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।