{"_id":"67af90c44f03dbaa44018e89","slug":"valentines-day-celebrated-by-giving-roses-to-each-other-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132003-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक-दूजे को गुलाब का फूल देकर मनाया वैलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक-दूजे को गुलाब का फूल देकर मनाया वैलेंटाइन डे
Sat, 15 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
वैंलेंटाइन डे पर कंपनीबाग के पास फूलों की खरीद करते युवा-
वैलेंटाइन डे पर युवाओं में उत्साह, खूब बिके गुलाब
शादी की सालगिरह को यादगार बनाने में जुटे जोड़े
फोटो सहित
बस्ती। वैलेंटाइन डे शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एक-दूजे को उपहार देकर प्रेम के रिश्ते की डोर को मजबूत किया। सुबह से ही फूलों और बुके की दुकानों पर युवाओं की चहल-पहल दिखी। गुलाब फूल के दाम अधिक होने के बाद भी खूब खरीदारी हुई। बुके और गिफ्ट के आइटम भी खूब बिके। पार्कों और रेस्त्रां में भी चहल-पहल नजर आई।
संत वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एक-दूजे को गुलाब का फूल और उपहार देकर अपने रिश्ते को मजबूत किया। वैलेंटाइन डे पर जिन जोड़ों के शादी की पहली सालगिरह थी, वह इस अवसर को खास बनाने में जुटे नजर आए। ऐसे जोड़े मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से ही हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर समेत अन्य मंदिरों में ऐसे जोड़े पूजा-अर्चना में व्यस्त नजर आए।
युवाओं के अलावा शादीशुदा जोड़े भी शादी की सालगिरह पर पहुंचकर पार्क का आनंद लिया। होटल और रेस्त्रां सजे नजर आए। शाम को कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवाओं और शादीशुदा जोड़ों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। आफर भी दिए गए।
विज्ञापन
गांधीनगर, मंगल बाजार, कंपनी बाग स्थित फूल-मालाओं की दुकानों पर गुलाब के फूल और बुके की मांग अधिक रही। आम दिनों में 10 से 15 रुपये तक बिकने वाला गुलाब का फूल शुुक्रवार को 25 से 30 रुपये तक बिके।