फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar of teachers at copy evaluation center

Basti News: कॉपी मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों का हंगामा

Mon, 20 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar of teachers at copy evaluation center
बस्ती। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का कार्य दूसरे दिन रविवार को भी बुरी तरह प्रभावित रहा। शहर के चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शिक्षक संगठनों ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। आंदोलनकारी शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हालात यह थे कि कमरों में पहुंचकर कापियां जांच रहे शिक्षकों पर वह जमकर बरसे, जिसका नतीजा यह रहा कि जिन शिक्षकों ने कापियां आवंटित करा ली थी, वह वापस कर रहे थे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की सूचना पर डीआईओएस डीएस यादव केंद्र पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद कुछ शिक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए तैयार हुए। इसी अफरा तफरी के बीच काफी शिक्षक केवल हस्ताक्षर बनाकर वापस चले गए। डीआईओएस का कहना है कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि जिन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करना है, उन्हें ही प्रवेश करने दिया जाए। अन्य लोगों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों का कहना है कि अगर यही हालत रहे तो समय से कापियों का मूल्यांकन पूरा करा पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

---
28710 कापियों का हुआ एलॉटमेंट
मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन रविवार को चारों केंद्रों पर 28710 कॉपियों का आवंटित हो सका था। सक्सेरिया इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक हरीराम बंसल ने बताया कि उनके यहां 2941 कॉपियों का आवंटित हुआ है। जीआईसी के उपनियंत्रक एसबी सिंह के अनुसार उनके यहां 7600 कापियों का जीजीआईसी की उपनियंत्रक नीलम सिंह के अनुसार 8473 कापियों का आवंटित हुआ है। इसी प्रकार किसान इंटर कॉलेज के सहायक उपनियंत्रक जेके शाही के अनुसार 9696 कापियों का आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed