फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   uproar in the temple

झुंगीनाथ मंदिर पर गांजे को लेकर हंगामा

Mon, 28 Sep 2020 04:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
uproar in the temple
झुंगीनाथ मंदिर पर गांजे को लेकर हंगामा
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसओ ने मामले को शांत कराते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के झुंगीनाथ मंदिर पर सोमवार सुबह 10 बजे गांजा बिकने की सूचना पर कप्तानगंज थाने के तीन सिपाही पहुंचे। मंदिर परिसर में दो लोग गांजा पीते मिल गए। उनसे पुलिसकर्मी पूछताछ करने लगे तो एक युवक से कहासुनी हो गई। हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मी उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जाने लगे। युवक को छुड़ाने के लिए पंडुलघाट (फेरसहन) चौराहे पर गांव के लोगों ने सड़क पर बल्ली रख दी। इसे लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। दोनों पक्ष में बातचीत चल ही रही थी कि अचानक भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ विकास यादव मय फोर्स पहुंच गए। किस तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कप्तानगंज के एसओ विकास यादव ने बताया कि गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए थाने के तीन सिपाही गए थे। पुलिस ने मामले में बीडीसी सदस्य सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed