फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar ensued after electricity theft was detected, case registered

Basti News: बिजली चोरी पकड़ने पर हुआ बवाल, केस दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar ensued after electricity theft was detected, case registered
बस्ती। गाऊखोर उपकेंद्र जुड़े पुर्सिया गांव में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद बवाल हो गया। आरोपियों ने जेई समे निगम के अधिकारियों के साथ फोन पर बदसलूकी की।
विज्ञापन

इस मामले में उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता राम जगल ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने पुर्सिया निवासी धनंजय सिंह पर फोन गाली देने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में जेई ने बताया कि पिछले दिनों जांच के दौरान पुर्सिया गांव में बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया था। कार्रवाई होने पर आरोपी धनंजय सिंह भड़क उठे। वह उन्हें फोन पर लगातार अपशब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिकारी, कर्मचारी इस कार्रवाई पर पुलिस की सराहना कर रह हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग बिजली चोरी करते हैं। पकड़े जाने पर धमकी एवं बदसलूकी करते हैं। ऐसे लोगों पर जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी तब तक बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगेगा। धमकी देने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई से निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का भय दूर होगा। निडर होकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed