{"_id":"6ab182146866f8e48c0497b4","slug":"uproar-at-sugarcane-committee-meeting-chairs-hurled-basti-news-c-207-1-bst1022-167365-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना समिति की बैठक में बवाल, उछाली गईं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना समिति की बैठक में बवाल, उछाली गईं कुर्सियां
विज्ञापन
हंगामा
बहादुरपुर। शहर के अस्पताल चौराहा के पास स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति बस्ती की बैठक में रविवार को क्रय केंद्र के संबद्धीकरण को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते किसानों के दो गुट आमने-सामने आ गए। नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर कुर्सियां भी उछाली गईं। काफी देर तक हंगामा होने से बैठक स्थल पर अफरा-तफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि रुधौली चीनी मिल से संबद्ध क्रय केंद्र कुसौरा को मुंडेरवा चीनी मिल से संबद्ध करने की मांग बैठक में उठी थी। इसी बीच कुछ लोगों ने रुधौली चीनी मिल से जुड़े कुछ अन्य क्रय केंद्रों को अंबेडकरनगर जिले की एक चीनी मिल से संबद्ध करने की मांग रख दी। इसी बात को लेकर बैठक में मौजूद लोगों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं। कुछ देर बाद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बैठक में विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विवाद के कारण कुसौरा क्रय केंद्र के संबद्धीकरण का प्रकरण भी बैठक में निस्तारित नहीं हो सका। समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।
शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि गन्ना समिति के पदाधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।