{"_id":"645f24a342d4229b0208c548","slug":"up-nikay-chunav-2023-basti-election-vote-counting-results-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti: बस्ती जिले में पहले चक्र में सपा का पलड़ा भारी, भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: बस्ती जिले में पहले चक्र में सपा का पलड़ा भारी, भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर
Sat, 13 May 2023 11:18 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 May 2023 11:18 AM IST
सार
बभनान के पहले राउंड में 2080 मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी प्रबल मालानी को 857 मत, सपा प्रत्याशी सईद अहमद को 1219 मत मिले। 4 मत नोटा के खाते में गए। हर्रैया नगर पंचायत के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा 217सपा 1055 और बसपा को 759 मत मिले।
विज्ञापन
बस्ती चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में भारी अव्यवस्था के बीच जिले में हो रही नगर निकाय की मतगणना के पहले राउंड में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी रहा। अव्यवस्था के कारण निधारित समय से 40 मिनट देर से मतगणना शुरू हो सकी। नगर पालिका बस्ती के अलावा बभनान, कप्तानगंज, हर्रैया नगर पंचायत में सपा आगे चल रही है। नगर पंचायत बनकटी, नगर पंचायत रुधौली, गायघाट में भाजपा और मुंडेरवा नगर पंचायत सीट से बसपा आगे है।
विज्ञापन
वहीं नगर पंचायत नगर से निर्दल प्रत्याशी आगे है। दिलचस्प बात यह है कि नगर पंचायत नगर बाजार से बसपा से चुनाव लड़ रही सपा विधायक दूधराम की पत्नी लता देवी, रुधौली से मैदान में उतरीं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल और गनेशपुर से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती चौधरीअपने-अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे चल रही हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बस्ती नगर पालिका में पोस्टल बैलेट में सपा सबसे आगे, जानिए किस के सिर पर होगा ताज
विज्ञापन
कप्तानगंज मतगणना केन्द्र पर सपा और भाजपा के अभिकर्ताओं के बीच एक मतपत्र लेकर झड़प हुई। पुलिस ने मारपीट पर उतारू अभिकर्ताओं को बाहर करके स्थिति को संभाला।
बभनान के पहले राउंड में 2080 मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी प्रबल मालानी को 857 मत, सपा प्रत्याशी सईद अहमद को 1219 मत मिले। 4 मत नोटा के खाते में गए। हर्रैया नगर पंचायत के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा 217सपा 1055 और बसपा को 759 मत मिले।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव में सपा और निर्दल का खुला खाता, मेयर पद पर BJP आगे
नगर पंचायत गनेशपुर से सुभासपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी को 332 मत, भाजपा की सोनमती चौधरी को 178 मत मिले। रूधौली नगर पंचायत में पहले राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद को 1245, बीजेपी प्रत्याशी संगीता जायसवाल को 423 और आप प्रत्याशी 582 मत मिले।
नगर पंचायत हरैया से थानेश्वर नगर वार्ड नंबर एक से सदस्य पद की निर्दल प्रत्याशी शांति देवी पत्नी बद्री प्रसाद ने 270 मात्र प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 33 मतों से पराजित किया।