फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Under Yogi government, criminals are in jail or underground: Om Prakash

योगी सरकार में अपराधी जेल में, या फिर जमीन के नीचे : ओम प्रकाश

Fri, 27 Sep 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 27 Sep 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Under Yogi government, criminals are in jail or underground: Om Prakash
सल्टौआ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।
- सरकार को बदनाम करने के लिए रोज साजिशें कर रहा विपक्ष
विज्ञापन

- महिलाओं के लिए जल्द लागू होगा 33 प्रतिशत आरक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ (बस्ती)। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू होने वाला है। प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, योगी सरकार में अपराधी जेल में है या जमीन के नीचे। योगी सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष रोज साजिशें कर रहा है लेकिन यह मंसूबा कामयाब नहीं होने वाला।
सुभासपा की ओर से सल्टौआ में आयोजित शोषित वंचित समाज जोड़ो महारैली में पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि पंचायत विभाग में 70 हजार रिक्तियों को भरने की तैयारी चल रही है। सरकार प्रदेश के 58 हजार गावों का सर्वे कराने जा रही है। प्रत्येक गांव में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 15 से 20 परिवारों को चिन्हित कर लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, 22 साल पहले प्रदेश में राजभर समाज को कोई नहीं जानता था। अब जागरूक होने पर सभी दल राजभर समाज को अपनी तरफ करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने कहा अगर हम अपनी लड़ाई स्वयं नहीं लड़ेंगे विकास की दौड़ मे पीछे छूट जायेंगे। अब क से कबूतर नहीं, क से कंप्यूटर की शिक्षा की आवश्यकता है। संविधान की दुहाई देने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा चुके हैं। जाति जनगणना की वकालत करने वालों ने जातियों का शोषण किया है। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक दूधराम, यशकांत सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, विनोद राजभर आदि ने भी संबोधित किया। सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज राजभर, अमन राजभर, दयाशंकर राजभर, प्रमोद चौधरी, रजनीश चौधरी, बृज भूषण मिश्र, लक्ष्मी राजभर, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed