{"_id":"6508457296c0ea5d260105b5","slug":"uncontrolled-roadways-bus-collides-with-divider-driver-dies-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, चालक की मौत
Mon, 18 Sep 2023 06:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:11 PM IST
सार
स्थानीय लोगों की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने चालक सहित चोटिल यात्रियों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि बस में चालक के अलावा परिचालक रनिया कानपुर देहात निवासी पुरुषोत्तम कुमार व 20-25 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास सोमवार सुबह अयोध्या लेन में आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल औरैया निवासी बस चालक और चोटिल यात्रियों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरें ने रोडवेज बस चालक को मृत घोषित कर दिया। चोटिल यात्रियों काे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे औरैया डिपो की बस यात्रियों को लेकर अयोध्या की तरफ जा रही थी। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास बस के आगे चल रहे वाहन के चालक ने किसी वजह से अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन
इससे पीछे आ रही रोडवेज बस को उस वाहन से टकराने से बचाने के लिए चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दी, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस चालक आदेश निवासी औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने चालक सहित चोटिल यात्रियों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि बस में चालक के अलावा परिचालक रनिया कानपुर देहात निवासी पुरुषोत्तम कुमार व 20-25 यात्री सवार थे।
इनमें कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। इलाज कराकर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। एनएचएआई कर्मचारियों की मदद से बस को हाईवे से किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया गया।