फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrollable bike hit four people, all are in critical condition

बेकाबू बाइक ने चार लोगों को मारी टक्कर, सभी की हालत गंभीर

Thu, 19 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike hit four people, all are in critical condition
बेकाबू बाइक ने चार लोगों को मारी टक्कर, सभी की हालत गंभीर
विज्ञापन

- घायलों में तीन जिला अस्पताल में भर्ती
- गौर-बभनान मार्ग पर सीएचसी के सामने हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर, बभनान (बस्ती)। गौर-बभनान मार्ग पर सीएचसी के सामने अनियंत्रित बाइक ने चाल लोगों को चपेट में ले लिया। बुधवार दोपहर हुई घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक साइकिल सवार व्यक्ति की साइकिल टूट गई। स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी गौर ले गए। जहां हालत गंभीर देख अधीक्षक डॉ. अमरजीत बरई ने तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गौर-बभनान मार्ग पर गौर रेलवे स्टेशन चौराहे के पास बभनान कस्बे के नई बाजार निवासी युवक मनीष गुप्ता बाइक लेकर तेज रफ्तार से आ रहा था। तभी भीड़ देख वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे से जा रहे गौर थाना क्षेत्र के केसरई निवासी गणेश मिश्र (53) सेखुईया गांव के कामता चौधरी (65) व परासडीह गांव के हृदय राम (53) को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गणेश मिश्र का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद रमवापुर गांव में ननिहाल आए रूप कमल को चपेट में ले लिया, जो साइकिल से जा रहे थे। जिससे उनकी साइकिल टूट गई। जबकि बाइक सवार युवक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed