फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Umpire-Standard Scheme successful, 85% enrolment achieved

Basti News: अंपायर-मानक योजना सफल 85 प्रतिशत हुआ नामांकन

Mon, 06 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Umpire-Standard Scheme successful, 85% enrolment achieved
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में जनपद ने निर्धारित नामांकन लक्ष्य 5620 के सापेक्ष 4757 नामांकन सफलतापूर्वक कराकर 85% की शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, देश में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शीर्ष 21 जनपदों में जनपद ने 17वां स्थान प्राप्त किया है। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि यह सामूहिक परिश्रम का फल है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गौरवपूर्ण लक्ष्य है।
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचकर और देश के शीर्ष 28 जनपदों में 17वां स्थान प्राप्त करना यह सिद्ध करता है कि जनपद में नवाचारी शिक्षा के प्रति कितनी सक्रियता है। बताया कि इस अभियान को जमीनी स्तर पर गति देने वाले मोटिवेशनल शिक्षक विज्ञान राकेश कुमार पांडेय ने इस उपलब्धि को पाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
विज्ञापन

बताया कि बस्ती के बच्चों ने सिर्फ नामांकन नहीं किया है, उन्होंने सपनों की उड़ान भरी है। 85% नामांकन दर और देश के शीर्ष जनपदों में स्थान पाना यह दर्शाता है कि हमारे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा भरी हुई है। यह सफलता केवल एक आंकड़ा नहीं है, यह नवाचार के प्रति एक क्रांति है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि हम इन युवा वैज्ञानिकों की चिंगारी को आग में बदलें और उन्हें राष्ट्रीय पटल पर चमकने का अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपलब्धि हमारे बच्चों की वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मकता का सशक्त प्रमाण है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद का यह प्रदर्शन बताता है कि सुनियोजित कार्यप्रणाली और शिक्षकों के समर्पण से किस प्रकार राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
नामांकन दर प्राप्त करना एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे बस्ती ने सफलतापूर्वक पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed