{"_id":"65fb2dc3720215a8be010534","slug":"ultrasound-center-raided-in-bhanpur-sealed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113439-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भानपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भानपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, सील
Thu, 21 Mar 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
संचालक ने गेट पर बंद का चस्पा कर रखा था पोस्टर, संचालित होते पाया गया सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भानपुर क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉली चलने की शिकायत पर डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर सीएमओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. रणजीत सिंह व नायब तहसीलदार पूजा वर्मा की टीम ने कस्बा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। यहां गेट पर संचालक ने सेंटर बंद होने का पोस्टर चस्पा कर रखा था, मगर भीतर संचालन हो रहा था।
अभिलेख की जांच में डिप्टी सीएमओ ने पाया कि बुधवार को चार अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। टीम ने तत्काल अभिलेख में दर्ज एक महिला मरीज से फोन पर वार्ता की तो उसने बताया कि दो घंटे पहले अल्ट्रासाउंड इसी सेंटर पर हुआ है। सेंटर को नायब तहसीलदार व डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
डिप्टी सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लगातार इस क्षेत्र के सेटरों के बारे में शिकायत मिल रही है। सेंटर का रजिस्ट्रेशन तो हुआ है, मगर यहां जांच में कोई चिकित्सक नहीं मिले। सेंटर को सील कर नोटिस जारी किया गया है। यदि संचालक की ओर से स्पष्टीकरण नहीं मिला तो प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।