फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultimatum thrice... still Cantonment Overbridge not ready

Basti News: तीन बार अल्टीमेटम... फिर भी तैयार नहीं हुआ छावनी ओवरब्रिज

Thu, 28 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum thrice... still Cantonment Overbridge not ready
बस्ती। दो साल बीतने को है, लेकिन छावनी में फोरलेन पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। लोक निर्माण मंत्री और बाद में प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। तीसरी बार डीएम अंद्रा वामसी ने मार्च तक हरहाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। मगर, यह चेतावनी भी बेअसर साबित होेती दिख रही है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी एनएच इस कार्य में तेजी नहीं ला पाई है।
विज्ञापन

छावनी में बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण दो साल से अधर में लटका हुआ है। शुरू के एक साल तक मुआवजा वितरण न होने से निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। किसी तरह मुआवजा वितरित हुआ तो कार्यदायी एजेंसी निर्माण कार्य में तेजी ही नहीं ला पाई। जबकि यहां निर्माण के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन अवरूद्ध कर दिया गया है। इस मार्ग का आवागमन एक किमी तक सर्विस लेन पर निर्भर है।
विज्ञापन

छावनी कस्बे के अलावा फोरलेन का आवागमन होने से सर्विस लेन पर दिन में जाम की समस्या बनी रहती है। अक्तूबर 2023 में जनपद भ्रमण पर आए लोक निर्माण मंत्री ने दिसंबर 2023 तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश के मुख्य सचिव ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इस फ्लाईओवर को जल्द पूर्ण करने की सख्त हिदायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। जनवरी 2024 में डीएम अंद्रा वामसी ने निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी कि मार्च तक निर्माण पूरा कर अप्रैल में फ्लाईओवर चालू कर दिया जाए। मगर अब तक बमुश्किल 70 प्रतिशत तक ही निर्माण कार्य हो पाया है। इस लेटलतीफी की मार हाईवे के यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। सर्विस लेन पर यातायात उतार दिए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर के छत का कार्य अभी बाकी है। अप्रैल माह में इसे चालू कर पाने की उम्मीद कम हो गई है।
टू- लेन सड़क परियोजना का हिस्सा है फ्लाईओवर
इस फ्लाईओवर के नीचे से रामजानकी मार्ग का अंडर पास भी बनाया जाना है। मगर फ्लाईओवर का निर्माण न होने के कारण रामजानकी मार्ग का जुड़ाव हाईवे से नहीं हो पा रहा है। ऊपर से फोरलेन का आवागमन भी प्रभावित है। पीडब्ल्यूडी एनएच के एक्सईएन आरके वर्मा ने बताया कि छावनी फ्लाईओवर का अब तक 70 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। निर्माण के देरी के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। उन्हें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव से पहलेे इस फ्लाईओवर को चालू करने की कोशिश की जा रही है।

अप्रैल में छावनी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए गए थे। यदि तय समय तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अंद्रा वामसी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed