{"_id":"68ab6ca0dd3b96bc2003d99f","slug":"two-trailers-collided-causing-a-traffic-jam-on-the-highway-basti-news-c-207-1-bst1004-142549-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो ट्रेलर टकराए, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो ट्रेलर टकराए, हाईवे पर लगा जाम
Mon, 25 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास रविवार सुबह करीब 11.45 बजे दो ट्रेलर आमने सामने टकरा गए। दोनों वाहन सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसे। हादसे के समय निर्माण कार्य के कारण हाईवे के एक लेन पर आवागमन बंद था।
हादसे में दोनों ट्रेलर के चालक व खलासी सुरक्षित बच गए। दोनों वाहन आपस में फंस गए। मौके पर जुटी भीड़ ने गेट तोड़कर एक ट्रेलर के चालक व खलासी को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
गिट्टी लदा ट्रेलर झांसी से गोरखपुर जा रहा था। कबाड़ लदा दूसरा ट्रेलर खलीलाबाद से कानपुर जा रहा था। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशिशेखर सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से एनएचएआई के क्रेन से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि अयोध्या बस्ती लेन का निर्माण चल रहा है। इस दौरान एक लेन पर ही वाहन आ जा रहे थे। हादसे के चलते वहां जाम लग गया। पुलिस ने थोड़ी देर बाद वाहनों को किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया गया है।