फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two sides clash, FIR registered

Basti News: दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash, FIR registered
बस्ती। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में दो दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सिकटा गांव के शिवम विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी उनकी जमीन पर बने छप्पर तथा बास की कोठी को जेसीबी से अचानक हटाने लगे। एतराज करते पर गाली देते हुए जान से मारने की नियत से उनके पिता जनक विशकर्मा तथा भाई सत्यम एवं सुन्दरम, बहन ज्योति, माता राधिका देवी पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। जिससे भाई सत्यम एवं सुंदरम को काफी चोट आईं हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के राममड़ी यादव, राजमड़ी यादव, श्याममड़ी यादव, शिव प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, चालक राज कुमार, मुंसी रामपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से शांति देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति और उनका अनुसूचित जाति का नौकर राजू अपने जमीन की सफाई कर रहे थे। इसी बीच विपक्षी उनके नौकर राजू को जाति सूचक शब्दों इस्तेमाल करते हुए गाली देने लगे। एतराज करने पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उनके पति व नौकर के ऊपर कुल्हाड़ी, फरसा व लाठी से प्राण घातक हमला किया गया है। दोनों को गंभीर चोटें भी आईं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जनक, सत्यम, शिवम, सुंदरम और जनक की पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed