{"_id":"8e42d42e289d61cc252d065ea34ec920","slug":"two-petrol-pumps-featured-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के दो पेट्रोल पंपों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे के दो पेट्रोल पंपों पर छापा
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। डीएसओ की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को हाइवे पर स्थित दो पेट्रोल
विज्ञापन
पंपों पर छापेमारी की।एक पंप के संचालक विपिन कुमार शुक्ल ने डीएसओ पर
गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोमवार शाम डीएसओ पूरन सिंह चौहान की अगुवाई में आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नीरज श्रीवास्तव, सच्चिदानंद और आनंद विक्रम सिंह, बाट माप निरीक्षक ध्रुवचंद्र कौशिक, इंडियन ऑयल के विक्रय अधिकारी विपुल की टीम ने हाइवे पर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की।
टीम ने पहले जिगिना में स्थित लक्ष्मी प्रसाद टैगोर कुमार फिलिंग सेंटर पहुंची। इसके बाद खजौला के पास स्थित खैबर ट्रांसपोर्ट कंपनी नामक पेट्रोल पंप पर।
जिगिना स्थित लक्ष्मी प्रसाद टैगोर कुमार पेट्रोल पंप के संचालक विपिन कुमार शुक्ल का कहना है कि उनकी पत्नी सरोज सदर विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही है।डीएसओ अपनी टीम को साथ में लेकर पंप पर आये और धमकाने लगे।
साथ ही धमकी दी, चुनाव लड़ने का इरादा बदल दें, नहीं पंप को सीज कर दिया जायेगा।इसके बाद पंप पर तेल की बिक्री डीएसओ ने बंद करवा दी। धमकाने के आरोप में वह डीएसओ के खिलाफ तहरीर देंगे।
डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जिस पेट्रोल पंप को विपिन शुक्ल अपना बता रहे हैं, वह उनके नाम से है ही नहीं।पिछले दिनों डीएम ने पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने के लिए एक टीम गठित की थी और पंपों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था।
उसी क्रम में छापेमारी की गई है। वह विपिन शुक्ल को जानते ही नहीं। दोनो पेट्रोल पंप की जांच रिपोर्ट तैयार हो रही है। कार्रवाई के संबंध में वह मंगलवार को ही बता पाएंगे।