फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two parties clashed in electoral rivalry, case filed against nine

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, नौ पर केस दर्ज

Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in electoral rivalry, case filed against nine
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। चुनावी रंजिश में दो गांवों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के भिड़ने की सूचना पाकर मौके पर पीआरवी व डॉयल 112 के पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और ईंटें चलाते दिखे। स्थिति नियंत्रण में न देखकर पुलिस कर्मियों ने नगर थाना प्रभारी सतानंद पांडेय को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, तब जाकर स्थित नियंत्रण में हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर थाना प्रभारी सतानंद पांडेय ने बताया कि बुधवार को चुनावी रंजिश में नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हवारा और बनकटवा के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व ईंटे चलाई गईं। पुलिस ने दोनों तरफ के नौ लोगों पर मारपीट, बलवा समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिनारायण, कृपा निधान पांडेय, आशुतोष पांडेय, कपिल, हनुमान और बालकेश निवासी मल्हवारा थाना नगर तथा बनकटवा निवासी महेश मिश्रा, वेद प्रकाश उर्फ राजू मिश्रा एवं मंकू मिश्रा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं मारपीट के एक अन्य मामले में पुलिस ने नगीना पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed