फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two new buses included in the fleet of Transport Corporation,

Basti News: परिवहन निगम के बेड़े में दो नई बसें शामिल, 134 हुई संख्या

Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two new buses included in the fleet of Transport Corporation,
यात्रियों को दशहरा व दीपावली में मिलेगी सहूलियत, सफर होगा सुगम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम के बस्ती डिपो में बृहस्पतिवार को दो नई बसें पहुंच गईं। कानपुर से बसों को लाने के लिए चालक उपलब्ध भेजे गए थे। जो सुबह तक बस्ती डिपो परिसर में बसों को सुरक्षित पहुंचाए। इससे बस्ती डिपो में बेड़े की संख्या 134 पहुंच गई। साथ ही दशहरा व दीपावली में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
डिपो में अब तक परिवहन निगम की कुल सौ व अनुबंधित 32 बसें संचालित हो रही हैं। इधर मुख्यालय स्तर से कुछ नई बीएस सिक्स मानक की बसों का आवंटन हुआ तो बस्ती के हिस्से दो नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से इन बसों को डिपो को रवाना किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए बस्ती डिपो पर इंतजार शुरू हो गया है। कानपुर से बसें लाने के लिए चालक भी पहुंच गए हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा, साथ ही इनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि दशहरा व दीपावली में यात्रियों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed